महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव दिवस पर अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा को किया सम्मानित 

काशीपुर। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव  दिवस समारोह समिति व वाल्मीकि शोभायात्रा समिति ने  उत्तराखंड रत्न से सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा को समाज में सामाजिक कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा के अस्वस्थ होने के कारण उनके पुत्र देवांग मिश्रा एडवोकेट को वाल्मीकि समाज ने पगड़ी पहनाकर उन्हें यह सम्मान सौंपा।  वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा सनातन संस्कृति के पितामह सृष्टि करता भगवान वाल्मीकि ने विश्व को धार्मिक एकता की नई रोशनी दी।
यहां  समिति अध्यक्ष अजय बन्नू ,महामंत्री विक्की सौदा, कोषाध्यक्ष हरकेश चौधरी, उपाध्यक्ष विनय चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार ,राहुल पार्छें, अक्षय राही, संजीव कुमार एडवोकेट, अजीत कुमार एडवोकेट, अर्पित सौदा एडवोकेट,विनोद सूद,अशोक पुजारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *