करवा चौथ पर महिलाओं को मिलेगा अवकाश

काशीपुर। करवा चौथ पर्व के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 28 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

शासन की अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने राज्य के अधीन शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए करवा चौथ के अवसर पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

सरकार के इस निर्णय से प्रदेशभर की पात्र महिला कर्मचारियों को करवा चौथ का पर्व मनाने के लिए सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *