बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आया हाथी, मौत

रुद्रपुर। मंगलवार की देर रात हल्दी-छतरपुर रेलवे ट्रैक पर बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौत हो गई। लालकुआं से रुद्रपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आकर तराई केंद्रीय वनप्रभाग रुद्रपुर क्षेत्र में हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाघ एक्सप्रेस करीब 20 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही। सूचना पर तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *