काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने एक सप्ताह में नगर क्षेत्र में वार्ड नंबर 11 ,13, और एक में करीब 2 करोड़ 21 लाख की लागत से बनने वाली 15 सड़कों का शिलान्यास और एक सड़क का लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि अब यह क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहेगा और काशीपुर क्षेत्र की एक भी सड़क बगैर बनी नहीं रहेगी। इन कार्यक्रमों में वे निरंतर संबंधित क्षेत्र के ग्राम प्रधान वार्ड पार्षद ,बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक नगर एवं ग्रामीण मंडलों के पदाधिकारियों सहित पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी अपने साथ लेकर चल रहे हैं। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, राज्य मंत्री शायरा बानो, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरबख्श बग्गा, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता, मुक्ता सिंह, रजत सिद्धू आदि मौजूद रहे।
