स्टेट बॉक्सिंग में साई के मुक्केबाजों ने दिखाया मुक्कों का दम
स्टेट बॉक्सिंग में साई के मुक्केबाजों ने दिखाया मुक्कों का दम
-पिथौरागढ़ में 22-25 अक्तूबर तक हुई जूनियर व सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप
काशीपुर । स्टेट जूनियर व सबजूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में साई के मुक्केबाजों ने बेहतर प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किये। साथ
ही ओवरऑल चैंपियनशिप का भी खिताब जीता।
22-25 अक्तूबर तक पिथौरागढ़ स्टेडियम में आयोजित बॉक्सिंग चैंपियनशिप के अंडर-14, 40-43 भार वर्ग में अविरल गुप्ता,
49-52 किग्रा भार दक्ष जोशी, 52-55 किग्रा भार वर्ग में चंदन सिंह तथा 55-58 किग्रा भार वर्ग में निपुन ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
जबकि अंडर-17 के प्रथम चंद ने 48-50 किग्रा भार वर्ग में, अमन कुमार ने 52-55 किग्रा भार वर्ग में तथा 63-66 किग्रा भार वर्ग में ध्रुव
बिष्ट, 66-70 किग्रा में अस्तिव थापा ने स्वर्ण पदक जीता। साई के मुक्केबाजों ने सब जूनियर और जूनियर वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप
पर भी कब्जा जमाया। बॉक्सिंग कोच मुकेश बेलवाल, सिकंदर पटेल, वरुण शर्मा तथा साई इंचार्ज सुरेंद्र भंडारी ने खिलाड़ियों के
उज्जवल भविष्य की कामना की।