काशीपुर। अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों केशव मिलने से हड़कंप मच गया । पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त के लिये शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। शिनाख्त के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपर्द कर दिए l
कोतवाली काशीपुर को सोमवार सुबह सूचना मिली की मुरादाबाद रोड स्थित एक ट्रेक्टर एजेंसी के पास देशी शराब भट्टी के निकट एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर बांसफोड़ान पुलिस चौकी के एसआई दिनेश बिष्ट पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को 108 एबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के भाई अंकुर ने दोपहर में मोर्चरी पहुंचकर शिनाख्त अपने भाई रोहित सागर निवासी मोहल्ला कानूनगोयान, पक्का कोट के रूप में की। भाई ने बताया रोहित नशे का आदी था। उधर सोमवार की देर शाम कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की गंगेबाबा मंदिर के पास खेत में युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर कोतवाली के एसआई सुरेंद्र कुमार पुलिस के साथ मौक़े पर पहुंचे। शव की शिनाख्त शाकिर (48) निवासी मोहल्ला महेशपुरा के रूप में हुई। भाई नासिर ने बताया कि उसका भाई नशे का आदी था और कई-कई दिन तक घर नहीं आता था।
