काशीपुर lवोट बचाओ,देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
मंगलवार को गौड़ सभा भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक दीपक राठौर ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कार्यकर्ताओं ने वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एकनवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारी के लिए बात रखी। एआईसीसी पर्यवेक्षक दीपक राठौर ने कहा कि रैली की सफलता से भाजपा सरकार बौखला गई है,हम सभी को एक जुटता के साथ पार्टी को मजबूत करना होगा। वही महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि इस रैली में काशीपुर महानगर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। संचालन कांग्रेसी नेता मंसूर अली मंसूरी ने किया। यहां संदीप सहगल,मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, इंदू मान, हरीश कुमार सिंह, महेंद्र लोहिया,उमेश जोशी,सरित चतुर्वेदी,अरुण चौहान,सुभाष पाल, हरदेव सिंह हैरी, अब्दुल समद, एड.राजेश शर्मा, माजिद अली, जितेंद्र सरस्वती, पार्षद अब्दुल कादिर, परम सिद्धू, करण पाल, आरिफ सैफी, रियासत हुसैन, सोनू नामधारी,अरविंद शर्मा, डॉ. अशफाक, अनीस अंसारी, अनिल कुमार सिंह,इरशाद सैफी, वेदांत शर्मा, डॉ.आरिफ मंसूरी, मोहम्मद नजमी, अंसारी, शरद पंत, जगदीश पाल, सुंदरलाल पाल, मोहम्मद कयूम, मो. एवज आदि मौजूद रहे।
